Sunday

R.A.S विज्ञान सामान्य ज्ञान- Part 1

1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है?
- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?
- संयुक्त राज्य अमरीका
(संयुक्त राज्य अमरीका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन है। संयुक्त राज्य अमरीका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित एक संघीय गणतंत्र है। संयुक्त राज्य अमरीका 50 राज्यों और एक संघीय ज़िले से बना है। इसके अतिरिक्त इसके अन्य भी बहुत से अधीनस्थ क्षेत्र हैं जो ओशिनिया और अन्य स्थानों पर भी फैले हैं। यह एक राष्ट्रीय गणतंत्र है। )

3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
- विद्युत
(अभ्रक एक तापरोधक एवं विद्युत का कुचालक पदार्थ है। इस विशेषता के कारण इसका प्रयोग विद्युत उपकरणों में पृथक्कारी के रूप में होता है। अभ्रक के उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है। )

4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
- क्रोम्पटन ने

5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है

6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक?
- बढ़ता है
(क्वथनांक - रसायन विज्ञान में दाब के किसी दिए हुए नियत मान के लिए वह नियत ताप जिस पर कोई द्रव उबलकर द्रव अवस्था से वाष्प की अवस्था में परिणत हो जाय तो वह नियत ताप द्रव का क्वथनांक कहलाता है।
दाब - किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।" दाब का मात्रक एम. के. एस. पद्धति में न्यूटन प्रति वर्ग मीटर होता है। जिस वस्तु का क्षेत्रफल जितना कम होता है, वह किसी सतह पर उतना ही अधिक दाब डालती है। )

7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का
- तीसरा नियम है
(गति विषयक तृतीय नियम को क्रिया–प्रतिक्रिया का नियम भी कहते हैं। "जब कोई पिण्ड दूसरे पिण्ड पर बल लगाता है तो ऐसी स्थिति में दूसरा पिण्ड भी पहले पिण्ड पर उतना ही बल विपरीत दिशा में लगाता है। अर्थात् प्रत्येक क्रिया की उसके बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। इसे न्यूटन के गति का तृतीय नियम कहते हैं।" उदाहरण- माना कि दो पिण्ड A व B हैं, जो एक–दूसरे पर बल आरोपित कर रहे हैं। )

8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?
- गंधक
( गंधक (सल्फर) शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द शुल्वारि से हुई है, जिसका अर्थ होता है - ताँबे का शत्रु। इसका संकेत 'S', परमाणु संख्या 16 तथा परमाणु भार 32.1 होता है। )

9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
- हेनरी बेकरल ने

11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी?
- पाँच

12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
- एक अवतल लेंस
( जब लेंस को ऐसे द्रव में डुबाया जाता है, जिसका अपवर्तनांक लेंस के अपवर्तनांक से अधिक है। ऐसी स्थिति में फ़ोकस दूरी बढ़ जाती है, जिससे उसकी क्षमता घट जाती है। इसके साथ-साथ लेंस की प्रकृति भी बदल जाती है। अर्थात उत्तल लेंस अवतल की भाँति और अवतल लेंस, उत्तल लेंस की भाँति व्यवहार करने लगता है। इसी प्रकार से पानी के अन्दर का हवा का बुलबुला उत्तल लेंस के समान दिखाई देता है, परन्तु व्यवहार अवतल लेंस के समान करता है।)

13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है?
- विशिष्ट गुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा?
- 8 मीटर/सेकेण्ड

15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?
- उत्तल दर्पण

16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं?
- उपधातु
(जिन पदार्थों में धातुओं व अधातुओं दोनों के गुण पाये जाते हैं, उपधातु कहलाते हैं। जैसे आर्सेनिक, ऐण्टीमनी आदि।)

17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं?
- थियोफ्रेस्टस

18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी?
- इस्पात में

19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग-
- बढ़ जायेगा

20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर-
- सुनाई नहीं देगी

21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है-
- पलायन वेग

22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल-
- 2% बढ़ जायेगा

23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल-
- अपरिवर्तित रहेगा

24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है-
- अनुनाद के कारण

25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं?
- जल के प्रवाह की दर

और अधिक के लिये जाये>>

2 comments:

  1. Thanks Sir For you answering by email.
    I will follow your advice and do same. Aapke dwara Ask Your Question Service jo suru ki hai vah vastav me kabile tarif hai. Please Send me more about detail of Free cochings of R.A.S. and Notes. I have downloaded Shree Sai GK Book, it's really a great book..Thank you once again.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Your Welcome SudhakarJi, keep watch regularly for more notes on http://shreesaicompetition.blogspot.in

      Delete

Welcome to your Advice & Suggestions

Scchai.com