Quality Notes

We have tried to get as much accurate information as possible.

Your Assistant For All Competitions

We try to get our notes from reliable books with high technical method. So that you can get reliable information.

You are always updated with the latest information

Always try to touch the heights of victory.

You are always updated with the latest information

Always try to touch the heights of victory.

You are always updated with the latest information

Always try to touch the heights of victory.

Showing posts with label R.A.S विज्ञान सामान्य ज्ञान- Part 2. Show all posts
Showing posts with label R.A.S विज्ञान सामान्य ज्ञान- Part 2. Show all posts

Monday

R.A.S विज्ञान सामान्य ज्ञान- Part 2

<< पिछला R.A.S विज्ञान सामान्य ज्ञान- Part 1
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि-
- पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है

27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा-
- 12 घण्टे का

28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड-
- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा

29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए?
- स्प्रिंग घड़ी

30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण-
- 2% घट जायेगा

31. दाब का मात्रक है?
- पास्कल
(किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।" दाब का मात्रक एम. के. एस. पद्धति में न्यूटन प्रति वर्ग मीटर होता है। जिस वस्तु का क्षेत्रफल जितना कम होता है, वह किसी सतह पर उतना ही अधिक दाब डालती है। )

32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए-
- उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का

33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो उसका ताप-
- बढ़ जाता है

34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक होता है-
- 0° K

35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है?
- ग्रीक

36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
- रेडियोएक्टिव धर्मिता

37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?
- लाल

38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप-
- बढ़ जायेगा
(रेफ़्रीजरेटर एक वैज्ञानिक उपकरण है। रेफ़्रीजरेटर का आविष्कार हैरीसन एवं ओटिस द्वारा किया गया था। रेफ़्रीजरेटर किसी कक्ष के ताप को नियंत्रित रखने वाला उपकरण है। )

39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
- सात रंग
(बरसात के मौसम में जब पानी की बूँदे सूर्य पर पड़ती है तब सूर्य की किरणों का विक्षेपण ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण बनता है। आकाश में संध्या के समय पूर्व दिशा में तथा प्रात:काल पश्चिम दिशा में, वर्षा के पश्चात लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला, तथा बैंगनी रंगों का एक विशालकाय वृत्ताकार वक्र कभी-कभी दिखाई देता है। यह इंद्रधनुष कहलाता है। )

40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है?
- 2 सेकेण्ड

41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है?
- बैंगलोर में
(बंगलोर विश्वविद्यालय (1916 में स्थापित मैसूर विश्वविद्यालय की एक शाखा) और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय 1964 में खोला गया था। शहर में कई सायंकालीन महाविद्यालय, सार्वजनिक पुस्तकालय और भारतीय विज्ञान संस्थान (1909), रमन शोध संस्थान (1943), राष्ट्रीय शोध प्रयोगशाला (1960) तथा राष्ट्रीय ऊर्जा शोध संस्थान का - एक विभाग (1960) है। )

42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है-
- ध्वनि की चाल से अधिक

43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है-
- 36,000 किलोमीटर

44. किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है-
- मिट्टी का तेल

45. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है?
- हिप्पोक्रेटस

46. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?
- इंजन को ठण्डा रखना

47. मनुष्य के शरीर के ताप होता है-
- 37° C

48. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को-
- निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं

49. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस-
- उत्तल है

50. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस-
- अवतल है

Scchai.com